करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी से बेचने में एक गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। करोड़ों रुपये की जमीन फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से बेचने के मामले में शनिवार को गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नोएडा के सेक्टर-75 से गिरफ्तार किया है। 20 जनवरी को एक शिकायत गुरुग्राम पुलिस के पास पहुंचीं थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि नियॉन इफ्रा कंस्ट्रक्शन साल्यूशन कंपनी व इससे जुड़े लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पलवल के गांव घुघेरा में 11.33 एकड़ जमीन बेचने का झांसा उसे दिया गया। एक अगस्त, 2024 को एग्रीमेंट किया था। इस जमीन की एवज में उसने करीब 17 करोड़ रुपये दिए थे। एग्रीमेंट के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
मामले की जांच इस मामले में थाना सेक्टर-40 में मामला दर्ज करके जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा-एक को यह मामला भेजा गया। अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.