गोंडा, फरवरी 28 -- गोण्डा, संवाददाता। पुलिस ने रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर 200 से अधिक लोगों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमांइड को कोलकाता एयरपोर्ट से शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को गोंडा लाने की तैयारी में जुटी है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी कोलकाता से बागडोगरा फ्लाइट से जाने वाला था। एयरपोर्ट पर पूर्व में सूचना दिए जाने की वजह से उसे पकड़ने में कामयाबी मिली है। बिहार के चंपारण जिले का है मास्टरमांइड: एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी शमसाद बिहार के चंपारण जिले का निवासी है। उसने कई नामों से आधार कार्ड बनवा रखा है। शहर में उतरौला रोड पर मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग नाम से दफ्तर खोलने वाले शमसाद ने यहां अपना परिचय लोगों को विवेक के रूप में दिया...