नई दिल्ली, मार्च 25 -- Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को एक शानदार सरप्राइज दे दिया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Jio ने चुपचाप एक नया किफायती पैक लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 365 रुपये है। यह प्लान खासतौर से ऐसे लोगों के लिए जो डेली डेटा लिमिट के बजाए एकमुश्त बल्क डेटा चाहते हैं वो भी कम कीमत में। जियो के नए 365 रुपये के प्लान में भी ग्राहकों को बल्क डेटा मिलता है। टेलीटॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, नया 365 रुपये वाला पैक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। कंपनी साथ में 209 रुपये का किफायती पैक भी लेकर आई है, जो केवल MyJio ऐप पर उपलब्ध है। हालांकि, Jio ने 365 रुपये वाले प्लान के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। आइए जानते हैं कि इन प्लान्स में ग्राहकों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे...Jio का नया 365 रुपये का प्रीपेड प्ला...