संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सरकार एक तरफ जहां गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैो वहीं सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी सांथा ब्लाक सहित ब्लाक क्षेत्र के तामाम गांवों में सार्वजनिक शौचालय योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। बहुत से ग्राम पंचायतों में बने सार्वजनिक शौचालय या तो बंद पड़े हैं या फिर रख रखाव के अभाव में उपयोग के लायक ही नहीं रह गए हैं। ब्लाक क्षेत्र में ऐसे भी ग्राम पंचायत हैं जहां अभी तक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है। इससे अमूमन हर गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।सांथा ब्लाक क्षेत्र में शौचालयों की बदहाली आज...