श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- जमुनहा, संवाददाता। जमुनहा क्षेत्र में पाइप लाइन से लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। पानी की टंकियां वर्षों पहले बनकर तैयार तो हो गई लेकिन अभी तक जलापूर्ति नहीं शुरू हुई है। गर्मी शुरू हो गई है लेकिन आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के 20 हजार की आबादी को अभी तक शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पाया है। जमुनहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेश गांव में 350.4 लाख की लागत से तीन वर्ष पहले पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई है। लेकिन कुछ काम अधूरा होने के कारण पानी की टंकी से ग्राम पंचायत के लोगों को अभी तक शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पाया है। इसी तरह ग्राम पंचायत कलकलवा व मल्हीपुर कला में भी लाखों रुपये खर्च कर पानी टंकी बनाकर खड़ा कर दिया गया। लेकिन लोगों के घरों तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.