बांका, फरवरी 18 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में करोडों रूपये की खेल सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बाद भी स्कूलों में खेल की घंटी नहीं बज रही है। सरकार की ओर से स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के साथ ही उसकी खेल प्रतिभा को भी निखारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2024 में वेंडरों के माध्यम से 2194 स्कूलों को एक करोड 86 लाख 25 हजार की खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इसमें इंडोर गेम के अलावे खास तौर पर क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, रग्बी, बास्केट बॉल व बैडमिंटन सहित अन्य खेलों की खेल सामग्रियां शामिल थी। इसमें अधिकांश स्कूलों की खेल सामग्री खेल मैदान के अभाव में स्कूलों के कमरे व ट्रंकों में ही कैद रह गई। वहीं, अधिकांश प्लस टू स्कूलों में जीम की भी सुविधा दी गई थी। लेकिन शारीरिक शिक्षकों की कमी की वजह स...