हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम साल भर करोड़ों की रकम खर्च कर बिजली की सप्लाई बेहतर करने का दावा कर कटौती करता रहता है। वहीं अब गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने पर फीडर और लाइनें आपूर्ति बहाल करने में फेल हो रही हैं। वहीं मांग के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं होने पर लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। हल्द्वानी में ऊर्जा निगम के शहरी और ग्रामीण डिवीजन में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत खर्च कर मेंटेनेंस का कार्य किया गया है। इस दौरान दिन में सात घंटे तक की कटौती विभाग ने की है। इसकी जानकारी लेने पर विभाग गर्मियों में बिजली सप्लाई बेहतर होने का दावा करता है। यह भी पढ़ें- महामनापुरी, कैवल्य धाम कॉलोनी में चार घंटे गुल रही बिजली वहीं अब गर्मी के असर से बिजली की जरूरत होने पर विभाग की सप्लाई लगातार फेल हो रही है। फीडर और लाइनों में...