मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- इस बार भीषण गर्मी में शहर की प्यास बूझाने में नगर पालिका के अग्नी परीक्षा है। भीषण गर्मी में शहर की पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी। नगर पालिका के पास पर्याप्त मात्रा में नलकूप तो है, लेकिन पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन जर्जर हालत में है। वहीं शहर में बने 27 ओवर हैडटैंक में से 10 ओवर हैडटैंक खराब पडे हुए है। मात्र 17 ओवर हैडटैंकों के भरोसे शहरी क्षेत्र में पानी की सप्लाई हो रही है। नगर पालिका के पास करीब 82 नलकूप है, लेकिन इनमें से मात्र 40 नलकूपों पर ही जनरेटर की व्यवस्था है। भीषण गर्मी में बिजली के कम वोल्टेज सबसे अधिक समस्या बनकर सामने आते है। शहरी क्षेत्र में करीब 30 साल पुरानी पानी की पाइप लाइन पडी हुई है, जो अब आकर जर्जर हो चुकी है। जिस कारण विभिन्न स्थानों पर पानी लीकेज और पाइप लाइन फटने की शिकायते बनी रहती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.