एटा, मई 18 -- बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से चलाई गई आरडीएसएस (रिवेंप) योजना भी गर्मी में राहत नहीं दे सकी। जब कार्य किया जा रहा था तब दावा किया गया था कि गर्मी के दिनों में ट्रिपिंग से राहत मिलेगी। जब गर्मी आई तो बिजली ट्रिपिंग का वहीं हाल दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और हर पांच मिनट के अंतराल पर होने वाली ट्रिपिंग के कारण राहत देने वाले कूलर, पंखे और एसी सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, पिछले चार दिनों से बिजली का यही हाल बना रहने से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह ठप हो गई है। इससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। शहरवासियों की रातें जागकर कट रही हैं और दिन में भी जरूरत के मुताबिक बिजली नसीब नहीं हो रही है। गर्मी बढ़ते ही बिजली का ...