सहारनपुर, जुलाई 5 -- बिहारीगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव टांडा मानसिंह में शुक्रवार देर रात झारखंड पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े मामले में एक महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद महिला को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सहारनपुर लाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद झारखंड पुलिस उसे अपने साथ झारखंड के लिए रवाना हो गई। पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मामला महिला के बैंक खाते में करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी सिलसिले में झारखंड पुलिस की एक टीम शुक्रवार शाम बिहारीगढ़ थाने पहुंची। यह भी पढ़ें- Chapra News: ठगी कर खाते से 19 हजार रुपये उड़ाये, साइबर थाने में शिकायत स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम गांव टांडा मानसिंह पहुंची, जहां महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ ...