करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट कराए
नोएडा, जून 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन दहन के तहत करीब 18.88 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट करा दिए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तीनों जोन में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं अभियानों के दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने चेकिंग और कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए थे। न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के बाद इन सभी जब्त पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। ऑपरेशन दहन के अंतर्गत कुल 2918.67 किलोग्राम गांजा, 18.805 किलोग्राम चरस, 30.4 किलोग्राम डोडा, 120 ग्राम एमडीएमए, 1.77 किलोग्राम ड्रग्स गोलियां और 1.12 किलोग्राम हेरोइन नष्ट की गई। अंतरर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.