गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने भाई-बहन पर जीडीए के कर्मचारियों से साठगांठ कर करोड़ों के प्लॉट को कौड़ी के दाम में बेचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर छह नामजद और अज्ञात जीडीए कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कविनगर ई-ब्लॉक में रहने वाले शारदेंदू गुप्ता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना-पत्र में कहा कि उनकी माता मनोरमा गुप्ता के नाम इंदिरापुरम के शक्ति खंड-चार में एयरफोर्स हिंडन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी का एक भूखंड था। वर्ष 1994 में माता के निधन के बाद यह भूखंड उनके, उनके भाई विकास गुप्ता और बहन सुषमा गोयल के नाम एक-तिहाई हिस्से के सहस्वामित्व में आया। शारदेंदू गुप्ता का आरोप है कि वह अपने व्यवसाय क...