धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, संवाददाता। भवन निर्माण विभाग ने विभिन्न प्रखंडों में सरकारी भवनों के निर्माण और मरम्मत के लिए ई-प्रोक्योरमेंट सेल के माध्यम से अल्पकालीन निविदा जारी की है। वर्ष-2025-26 के अंतर्गत कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल ने निविदा निकाली है। नोटिस के अनुसार कालियासोल, एगारकुंड, झरिया, धनबाद सदर, तोपचांची, पूर्वी टुंडी और बलियापुर में बीआरसी भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक निर्माण की अनुमानित लागत 53.34 लाख रुपए है। वहीं झरिया स्थित डीएवी हाईस्कूल के निर्माण व नवीनीकरण के लिए 61.01 लाख रुपए तथा जिला संयुक्त कृषि कार्यालय भवन के नवीनीकरण के लिए 61.95 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। सभी कार्यों की अवधि छह माह निर्धारित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। वेबसाइट पर निविदा प्रकाशन की तिथि सात अप्रैल है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.