करोड़ों के कोडीन सिरप के काले कारोबार का एक और आरोपी गिरफ्तार
बांदा, सितम्बर 7 -- बांदा। प्रतिबंधित कोडीन सिरप के करोड़ों के काले कारोबार में एसओजी व बिसंडा थाने की संयुक्त टीम ने एक और आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। लोकेशन ट्रैस करते हुए बबेरू सीओ की अगुवाई में टीम आगरा पहुंची और उसे यहां लेकर न्यायालय में पेश किया। बड़े पैमाने पर ट्रक में बरामद हुई कोडीन सिरप के मामले में अब तक पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ के मुताबिक मुख्य आरोपी प्रियांशु ही दिल्ली से प्रतिबंधित लाकर कटरचित दस्तावेजों के माध्यम से इसकी सप्लाई करता था। यूपीएसटीएफ व थाना बिसंडा की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन सितंबर को दोपहर में बिसंडा के पास एक डीसीएम व एक कार को पकड़ा था। चार लोगों को मौके से गिरफ्तार करते हुए 250 पेटियों में तीस हजार कोडीन सिरप की शीशी बरामद की थी। दोनों वाहनों को सीज करते हुए मुख्य अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.