करोड़ों की स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस, अंधेरे में स्टेट हाइवे-13
गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-गोविंदपुर रोड स्थित स्टेट हाईवे-13 पर पिछले चार वर्षों से अंधेरा पसरा हुआ है। लगभग चार वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए की भारी-भरकम लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें आज तक बंद पड़ी हैं। इसके कारण रात के समय पूरा मार्ग घने अंधेरे में डूब जाता है, जिससे इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब तक कई लोग इन हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि आम नागरिकों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर जनसमस्या को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव महाराज मंडल एवं केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.