करोड़ों की शेयर मार्केट ठगी के दो खिलाड़ी नेपाल में, गिरफ्तारी बनी चुनौती
संतकबीरनगर, जुलाई 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो अहम खिलाड़ी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नेपाल में शरण लिए हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सरगना धनंजय शुक्ला और उसकी पत्नी रजनी प्रजापति की कंपनी टीवीएस सॉल्युशंस में एडमिन के रूप में कार्यरत दोनों किरदार निवेशकों को कंपनी से जोड़ने, बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाने और अधिक से अधिक लोगों से निवेश कराने में सक्रिय भूमिका निभाते थे। दोनों के नेपाल भागने का सुराग मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दी है। वहीं, फरार आरोपियों की भूमिका, आर्थिक लेन-देन और सीमा पार और अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क की परतें भी खंगाली जा रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.