रुद्रपुर, मार्च 29 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि किच्छा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। रविवार को विधायक ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि उनके प्रयासों से सड़क, भवन और जनसुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चीनी मिल में कम्युनिटी हॉल के निर्माण को मंजूरी मिली है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर की शेष सड़कों का सुधारीकरण भी कराया जाएगा। इसके अलावा अटरिया-सिडकुल नगला मार्ग (8.255 किमी) का निर्माण लगभग 22.72 करोड़ रुपये और शिमला-कुरैया मार्ग (8.885 किमी) का निर्माण करीब 19.40 करोड़ रुपये...