देवघर, जून 17 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। एक समय मधुपुर से देवघर आने जाने के लिए सड़क मार्ग से लोगों को सोचना पड़ता था। लेकिन कालांतर में विकास की गति तेज होने से इलाके के लोगों को काफी सुविधा होने लगी है। रौशन मोड़ से मधुपुर भाया साप्तर घाट तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य प्रगति पर है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 52.89 करोड़ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया गया था। इसका शिलान्यास सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन द्वारा किया गया था। सड़क चौड़ीकरण को गति देने के लिए मिसरना आदि क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन द्वारा ग्रामसभा भी आयोजित की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- करोड़ों की लागत से हो रहा है सड़क निर्माण परियोजना के तहत विभिन्न ग्रामीण और आबादी वाले इलाकों में पीसीस...