करोड़ों की रंगदारी मांगी,आईबी के पूर्व अफसर समेत तीन दबोचे
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। इंदिरापुरम पुलिस और स्वॉट टीम ने खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने वाले वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अनिल प्रताप सिंह है, जो वर्ष 2022 में आईबी से संयुक्त उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.92 लाख रुपये, तीन मोबाइल और एक डायरी बरामद की है। आरोपियों पर एक फर्म के मालिक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगने और 55 लाख रुपये रुपये वसूलने का आरोप है। डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनेस सोसाइटी में रहने वाले 64 वर्षीय अनिल प्रताप सिंह, दिल्ली के वसंतकुंज में रहने वाले 36 वर्षीय अंकित द्विवेदी और दिल्ली के ही जेपी ब्लॉक पीतमपुरा में रहने वाले 34 वर्षीय सिद्धार्थ जैन है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.