मोतिहारी, मार्च 2 -- शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शहर के कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन जलापूर्ति योजना संचालित है। अधिकांश क्षेत्र पाइप लाइन जलापूर्ति योजना के लाभ से वंचित हैं। लिहाजा शुद्ध पेयजल के लिए शहरवासी प्लास्टिक जार पेयजल पर निर्भर होते जा रहे हैं। शहर में प्लास्टिक जार पेयजल का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। हर मोहल्ले में सुबह से शाम तक प्लास्टिक जार पेयजल का ठेला भ्रमण करते रहता है। ऑर्डर पर लोग प्रतिदिन प्लास्टिक जार पेयजल खरीद करने को विवश हैं। शहरी पाइप लाइन जलापूर्ति योजना से बलुआ, चांदमारी,एकौना, राजबाजार,गोपालपुर आदि मोहल्ले वंचित हैं। इन मोहल्लों में अबतक शहरी पाइप लाइन जलापूर्ति योजना का संचालन नहीं हो सका है। लिहाजा शहरवासी शुद्ध पेयजल के लिए प्लास्टिक जार का पानी खरीद कर पीने को वि...