सहारनपुर, मार्च 2 -- मृतक व्यापारी की भूमि हड़पने के लिए फर्जी वसीयत, जाली हस्ताक्षर और एकतरफा डिग्री का सहारा लेने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर थाना बेहट में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी विपिन कुमार अग्रवाल पुत्र रमेश चंद अग्रवाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2005 में क्षेत्र के ग्राम भोजा सलेमाबाद स्थित भूमि कौसर सईद पत्नी सईद अहमद निवासी मोहल्ला टोली हज्जामान, थाना कोतवाली नगर से खरीदी थी। पिता की वर्ष 2018 में मृत्यु के बाद वह और उनके वारिस जमीन पर काबिज हैं। आरोप है कि समीर रजा, अब्दुल समद और शाहबाज सईद पुत्रगण सईद अहमद ने प्रवीण कुमार निवासी जैन बाग के साथ मिलकर दीवानी वाद दायर किया और बीमारी व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.