काशीपुर, अप्रैल 21 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। सोमवार को पीड़ितों के कोतवाली में धरना देने के बाद हरकत में पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी कारोबारी अनूप अग्रवाल, उनके दो पुत्रों और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। महादेव नगर, ढकिया कलां निवासी लखविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह ने एएसपी को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2016-17 में अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कॉलोनी निवासी अनूप अग्रवाल, उनके पुत्र अमोल अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल ने स्टोन क्रशर लगाने का प्रस्ताव रखा था। आरोप है कि उन्होंने सभी सरकारी अनुमति लेने का भरोसा दिलाया और कहा कि ढकिया कलां स्थित उनकी छह एकड़ जमीन इस कार्य के लिए उपयुक्त है। यह भी पढ़ें- उद्योग लगाने के नाम पर महिला से 1.44 करोड़ की ठगी, चार पर केस दर्ज प...