रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से गिरफ्तार किया है। कई मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते एक मई को कार्रवाई करते हुए शातिर वांछित अभियुक्त सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली ट्रांजिट कैंप सहित उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दर्जनों मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक मोंटू भसीन गिरफ्तार, 10 साल पुराने केस में ऐक्शन गिरफ्तारी...