अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- अल्मोड़ा। क्वारब में सुरक्षा दीवार पर आईं गहरी दरारों पर फिर से सवाल खड़े हुए हैं। दरारों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दीवार निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, विभाग दरारों का वीडियो सितम्बर का होने की बात कह रहा है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर स्थित क्वारब की पहाड़ी लंबे समय पर यातायात के लिए बाधक बनी हुई है। पहाड़ी से आए दिन यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही रिवर साइड से सड़क के धंसने से खतरा और अधिक बढ़ गया था। हिल और रिवर साइड की मरम्मत की जा सके इसके लिए पहाड़ी ट्रीटमेंट को 51 करोड़ और नदी साइड सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। पहाड़ी के ट्रीटमेंट का काम फिलहाल चल रहा है। वहीं, रिवर साइड में सुरक्षा दीवार का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सुरक्षा दीवार का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.