सहारनपुर, फरवरी 2 -- दिल्ली रोड पर डीआईजी आवास के सामने स्थित डायमंड शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी को दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हाई सिक्योरिटी माने जाने वाले इलाके में हुई इस बड़ी वारदात के बाद सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने पांच टीमों के गठन और ताबड़तोड़ दबिशों का दावा किया था, लेकिन अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही चोरी गया माल बरामद हुआ है। 23 जनवरी को हुई वारदात में बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसे थे और डायमंड ज्वेलरी, नगदी व सोना चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई संदिग्धों से पूछताछ की। बाहरी जनपदों में भी दबिशें दी गईं, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इधर, दस दिन बाद भी खुलासा न होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल ख...