मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, पांच सिम व एक पासपोर्ट बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के दो साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार इनामी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार में दर्ज छह अपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को पीड़ित राजकुमार निवासी इन्द्रा कॉलोनी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी हाजी इकराम निवासी मांझीपुर पोस्ट संसारपुर थाना बेहट सहारनपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से स्टेप फार्मिग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर जैविक वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.