फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। फॉरेक्स ट्रेडिंग (विदेश मुद्राओं।की खरीद फरोख्त) और फिल्म प्रोडक्शन में निवेश के नाम पर करीब 31 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी ने पति-पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोगों को हर महीने तीन प्रतिशत तक मुनाफा देने का लालच दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से चार दिन के रिमांड पर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठगेशिकायत और आरोप पुलिस के अनुसार सेक्टर-88 निवासी अमित ने शिकायत दी थी कि हिमांशु शर्मा एसजीएम नगर में "फॉरेक्स एजुकेशन इंस्टीट्यूट" नाम से कंपनी चलाता था। वह लोगों को विदेशी मुद्रा व्यापार और फिल्मों में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का भरोसा देता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए वह अपने भाई दिवान्शु शर्मा के अभिनेता होने और फ...