करोड़ों की ठगी में एसबीएनएल वर्ल्ड के संचालक को नहीं मिली जमानत
आगरा, जुलाई 9 -- करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में एसबीएनएल वर्ल्ड के संचालक सत्यप्रकाश तित्तल निवासी कमला नगर को राहत नहीं मिली है। जिला जज संजय कुमार मलिक ने आरोपित सत्यप्रकाश तित्तल द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करने के आदेश दिए। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राधाकृष्ण गुप्ता एवं एडीजीसी देवी सिंह सोलंकी ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिए कि आरोपी एवं सह आरोपियों ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये का बेईमानीपूर्वक वादीगण से छल किया है। जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करने की प्रार्थना की। वादीगण मनीष शर्मा, दीपक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, विभव शर्मा सहित सात पीड़ितों ने डीसीपी सिटी से शिकायत कर आरोप लगाया था कि कमला नगर एफ ब्लॉक निवासी सत्यप्रकाश तित्तल, उसकी पत्नी वर्षा तित्तल, भतीजे ने सुनियोजित साजिश के तहत उनसे दो करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.