मधुबनी, दिसम्बर 17 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। करोड़ों की ठगी मामले में पटना एसटीएफ की टीम ने बुधवार को मधुबनी के स्टेडियम रोड में छापेमारी की। डीएसपी के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स की टीम इंसान पांडेय के घर पहुंची और तलाशी शुरू की। वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। तलाशी के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर एसटीएफ की टीम नगर थाने की ओर निकल गई। कुछ दस्तावेज और मोबाइल भी जब्त किया गया है। एसटीएफ के डीएसपी रैंक के पदाधिकारी द्वारा नगर थाना पर संदिग्ध युवक से पूछताछ करने की जानकारी है। डीएसपी की गाड़ी शाम में नगर थाना परिसर में देखी गई। हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर शहर में भी कुछ जगहों पर जांच की गई है। एसटीएफ पुलिस की गाड़ी शहर के सड़कों पर खड़ी देखी गई। पुलिस के अनुसार पूर्णिया में हुई करोड़ों की ठगी मामले में युवक की संलिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.