फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद,सरसमल फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाते उपलब्ध कराकर ठगी में मदद करता था। मामले में अब तक कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव शर्मा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। वह ठग गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने में भूमिका निभा रहा था और इसी के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया जा रहा था।जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने परिचित की मदद से एक अन्य व्यक्ति के नाम पर बैंक खाता खुलवाया। इसके बाद अपने मोबाइल से ई-मेल बनाकर नेट बैंकिंग चालू करवाई और खाते की पूरी जानकारी गिरोह को दे दी।शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी पहचान एक डेटिंग वेबसाइट के जरिए एक युवती से हुई थी। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.