बिजनौर, मार्च 11 -- नजीबाबाद। मोटा मुनाफा देने का लालच देकर कुछ लोग नजीबाबाद व आसपास के इलाकों से करोड़ों रुपए इकट्ठे कर फरार हो गए। ठगी का पता लगने के बाद आरोपी व्यक्ति के घर पर जाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और घर में रखा सामान भी साथ ले गये। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पीड़ितों से शिकायत करने की बात कही है। मंगलवार को हर्षवाड़ा बाईपास मार्ग पर संचालित ड्रीम सनशाइन डिजिटल के कार्यालय पर दर्जनों महिलाएं व पुरुष जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि ड्रीम सनशाइन डिजिटल के नाम से संचालित कार्यालय में कार्यरत कुछ लोगों ने मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर सैकड़ो लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। पिछले काफी समय से नजीबाबाद में आसपास के क्षेत्र से करोड़ों रुपए इकट्ठा किया इसके बदले कुछ लोगों को मुनाफे के तौर पर हर महीने एक लाख पर 5000 रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.