कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले 25 हजार के इनामी रोहन सिन्हा को पुलिस ने नौ साल बाद नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। शातिर पर धोखाधड़ी के करीब पांच से छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित रकम डकारने के बाद फैक्ट्री में हिस्सेदारी का झांसा देकर लोगों से और पैसा लेकर चूना लगाता था। केशव नगर डब्ल्यू ब्लॉक निवासी अरविंद शुक्ला का जूता एक्सपोर्ट का काम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में स्वरूप नगर रतन ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले रोहन की दादा नगर में जूता बनाने की फैक्ट्री थी। इस दौरान उसने माल बनवाने के नाम पर 30 लाख रुपये लिए। उसने न माल दिया न ही पैसे लौटाए। इसी तरह जाजमऊ में रहने वाले हरेश्वर राय से भी करीब 30 लाख रुपये लिये। आरोप है कि उसने अपने पिता व मैनेजर के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.