हरिद्वार, मई 8 -- बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद क्षेत्र में विकसित की जा रही करोड़ों रुपये की टाउनशिप परियोजना को हड़पने के आरोप में बिल्डर परिवार समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। रियल एस्टेट कारोबारियों ने आरोप लगाया कि साझेदारी में विकसित किए गए प्रोजेक्ट की संपत्तियों को कूटरचना और फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम दर्ज करा लिया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मुताबिक वैशाली गाजियाबाद निवासी पंकज शर्मा, गीता कॉलोनी दिल्ली निवासी अमित ढींगरा और प्रदीप ढींगरा ने एसएसपी को शिकायत कर बताया कि वे लंबे समय से ऐस हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। वर्ष 2013 में उनकी पहचान हरिद्वार के कारोबारी राकेश नागपाल से हुई ...