संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। करोड़ों की जालसाजी गैंग में शामिल 04 सक्रिय सदस्यों का नाम मुकदमें में बढ़ाने के बाद उनके बैंक खातों को पुलिस टटोल रही है। अब तक गोरखपुर के सहजनवा और संतकबीरनगर के खलीलाबाद में चारों आरोपियों के कुल 16 बैंक खातों का पता चला है। जिसमें से पिछले वर्ष ही कई बार में करोड़ों रुपये का ट्रांजक्शन हुआ है। अपराध से अर्जित रकम से कुछ ने मकान, जमीन की रजिस्ट्री कराई है और मंहगी गाड़ियों की खरीदारी की। पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करा कर पीड़ितों को दिलाने की कवायद तेज कर दी है।

मुख्य आरोपी की पहचान विवेचक एसआई ललितकांत यादव के मुताबिक कि मुख्य आरोपी धनन्जय शुक्ला कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव का और उसका पार्टनर छत्तीसगढ़ के विलासपुर की रहने वाली आरोपी रजनी प्रजा...