करोड़ों की जमीन के लालच में भतीजा बना हत्यारा; चाचा को सिलबट्टे से पीटकर मार डाला
हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 26 -- आगरा के अछनेरा के गांव सहाई में गुरुवार की रात घर में सो रहे 42 वर्षीय किसान की सिलबट्टे से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। हत्याकांड को घर के आंगन में अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। किसान की हत्या उसके भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने देर रात भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। किसान धर्मवीर अविवाहित थे। चार भाइयों में सबसे छोटे थे। अकेले रहते थे। बड़े भाई राजकुमार, वासुदेव और देशराज हैं। धर्मवीर प्रतिदिन सुबह छह बजे पशुओं को चारा डालने आते थे। शुक्रवार की सुबह वह चारा डालने नहीं आए। भतीजे सौरभ ने उन्हें कई बार फोन मिलाया। फोन नहीं उठा। सौरभ उन्हें देखने पहुंचा। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बाहर से कई बार आवाजें लगाईं। किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। यह देख सौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.