नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ गुरुवार को अलग-अलग तीन जगह सख्त कार्रवाई की। तीनों जगह से करोड़ों रुपये की करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि वर्क सर्किल-8 की तरफ से भंगेल बेगमपुर गांव के खसरा नंबर-58 पर कार्रवाई की गई। यहां पर हो रखे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। यहां पर लेंटर डालकर दुकानें और कमरे बनाए जा रहे थे। दूसरी कार्रवाई सेक्टर-143 के डूब क्षेत्र में की गई। यहां प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त जमीन थी। यहां पर कार्रवाई कर करीब 7500 वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। प्राधिकरण के अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.