करोड़ों की जमीन कब्जाने को फर्जीवाड़े का आरोप
शामली, जुलाई 31 -- मोहल्ला मुल्तानियान आलखुर्द निवासी यूसुफ पुत्र अल्लाबंदा ने एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कि पुरानी मिर्च मंडी स्थित उसकी खरीदी हुई 300 वर्ग गज आवासीय भूमि के संबंध में 25 मई 2025 को फर्जी दानपत्र तैयार कराया गया। आरोप है कि एक अधिवक्ता ने अपने भाई के पक्ष में दानपत्र दर्शा दिया, जबकि उसका उक्त भूमि पर कोई वैधानिक अधिकार नहीं था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी कथित फर्जी दानपत्र के आधार पर उससे संबंधित 700 वर्ग गज भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.10 करोड़ रुपये है, पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
भूमि विवाद पीड़ित ने बताया कि भूमि विवाद वर्ष 2022 से सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद मुकदमे के दौरान उसके जाली हस्ताक्षर और फोटो लगाकर सुलहनामा दाखिल किया गया। आरोप है कि एक अन्य आपराधिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.