नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड ने करोड़ों की चोरी की वारदात में शामिल कुख्यात 'मुखिया गैंग' के सरगना 38 वर्षीय राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को दिल्ली व हरियाणा में दर्ज कई मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। डीसीपी हर्ष इंदौरी के मुताबिक उनकी टीम भगोड़ा बदमाशों की धर-पकड़ को लेकर अभियान चला रही है। इस क्रम में टीम को सूचना मिली कि राहुल मुखिया नंगली इलाके में मौजूद है। इसके बाद 30 मार्च को उसे दबोच लिया गया। राहुल बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में सक्रिय था। उस पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह शातिर तरीके से वारदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.