करोड़ों की ग्राम समाज की जमीन कब्जाने में शहर इमाम समेत तीन पर केस
संभल, मई 31 -- शहर इमाम आफताब हुसैन, उनके भाई मेहताब हुसैन और तत्कालीन राजस्व कर्मियों के खिलाफ ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन को फर्जीवाड़ा कर अपने नाम दर्ज कराने और बाद में उसे वक्फ संपत्ति के रूप में पंजीकृत कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सैफ खां सराय गांव स्थित पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की भूमि सार्वजनिक प्रयोजन के लिए आरक्षित थी, लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जा हासिल कर लिया। लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर तहसील क्षेत्र के गांव सैफ खां सराय स्थित गाटा संख्या-452 से जुड़ा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार यह भूमि चकबंदी के दौरान सार्वजनिक प्रयोजन के लिए पेड़ लगाने हेतु आरक्षित की गई थी। नियमों के तहत ऐसी भूमि पर किसी व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.