करोड़ों की गोशाला पर ताला, सड़कों पर अन्ना गोवंश का डेरा
फतेहपुर, जुलाई 1 -- विजयीपुर। क्षेत्र में अन्ना गोवंशों के संरक्षण के लिए नगर पंचायत किशनपुर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्थायी गौशाला का अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते नगर में अन्ना गोवंश पेड़ों के नीचे छांव तलाशने को मजबूर हैं। वहीं, सब्जी बाजार और पुरानी बाजार में घूम रहे गोवंश दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोगों और राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं। इसके अलावा, वे सड़कों पर हादसों का कारण भी बन रहे हैं। करीब 500 गोवंशों की क्षमता वाली इस स्थायी गौशाला का निर्माण कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ था। निर्माण पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित थी, लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने ठेकेदार को अल्टीमेटम देते हुए 30 अप्रैल तक गौशाला का संचालन शुरू कराने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.