करोड़ों की कृषि भूमि हड़पने की साजिश में मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, अगस्त 2 -- बेहट। फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की कृषि भूमि और मकान पर कब्जे की साजिश रचने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सड़कपार निवासी गुलशाना ने शिकायत में बताया कि पति इब्राहिम की 29 अक्टूबर 2016 को मृत्यु के बाद फैजाबाद स्थित कृषि भूमि उसके और बच्चों साईस्ता, बुसरा, नसरा व अम्मार के नाम दर्ज है। आरोप है कि शाहपुर निवासी परवीन, गय्यूर, गरयूर, बिलाल, सड़कपार निवासी भूरा, राशिद और फूल कॉलोनी निवासी खालिद ने आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर इब्राहिम के स्थान पर यासीन का नाम दर्ज कराया। इसके बाद खुद को वारिस दिखाकर भूमि का इकरारनामा और 30 नवंबर 2024 को करीब 50 लाख रुपये का विक्रय अनुबंध कर दिया, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.