गिरडीह, मई 11 -- बगोदर। बगोदर बस स्टैंड परिसर के मार्केट कॉम्प्लेक्स में बने दुकान शेड दशकों से बेकार साबित हो रहे हैं। बगोदर बाजार के फुटपाथी फल और सब्जी दुकानों के पुनर्वास की सुविधा के तहत यहां दुकान शेड का निर्माण सरकारी स्तर पर किया गया था। चिन्हित दुकानदारों को डेढ़ दशक पूर्व दुकानें उपलब्ध भी करा दी गई थीं, मगर आज तक दुकानदारों ने वहां दुकानें शिफ्ट नहीं की हैं। वैसे दुकानदार आज भी पुरानी जीटी रोड के फुटपाथ पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी लगाकर दुकानें संचालित कर रहे हैं। इससे यहां बनाए गए दुकान शेड बेकार साबित हो रहे हैं। दुकान शेड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उनके द्वारा वहां शाम ढलने के साथ गांजा-शराब का सेवन किया जाता है。

करोड़ों की योजना फेल जीटी रोड फोरलेन निर्माण से विस्थापित दुकानदारों का पुनर्वास के तहत जीविको...