गाजियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में हुए एक निकाह समारोह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोमवार को सामने आए इस वीडियो में दुल्हन पक्ष की ओर से दहेज में 1,01,11,000 (एक करोड़ एक लाख ग्यारह हजार रुपए) और बीएमडब्ल्यू कार के साथ ही 71 गहने देने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही रिश्ता करवाने वालों को स्कॉर्पियो वाहन और छोटी-मोटी मदद करने वालों को स्प्लेंडर बाइक देने की घोषणा की जा रही है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक मिनट सात सेकंड का है और इसमें निकाह के लिए हो रही रस्मों को दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाले शख्स का दावा है कि रविवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.