नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- TTML Share Price: जब शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान अपनी पूरी तेज रफ्तार से चल रहा है तो इस बीच टाटा ग्रुप का एक छोटा सा शेयर उड़ान भर रहा है। रतन टाटा ने जिस कंपनी की नींव रखी थी, आज उसके शेयर अरसे बाद उड़ान पर हैं। हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी टीटीएमएल की। सेंसेक्स में 1000 और निफ्टी में 300 अंक से अधिक की गिरावट के बावजूद सोमवार के कारोबार में टाटा ग्रुप का शेयर टाटा टेलीसर्विसेज NSE पर 6% से ज्यादा चढ़ गया। यह शेयर आज 35.01 रुपये पर खुला, जबकि शुक्रवार को इसका पिछला बंद भाव 34.44 रुपये था। दिन में यह 37.90 रुपये तक पहुंच गया।7.34 रुपये का शेयर 291 रुपये तक गया था यह वही स्टॉक है जो 11 जनवरी 2022 को यह अपने ऑल टाइम हाई 291 रुपये पर पहुंच गया था। जबकि, 25 साल पहले इसकी कीमत 7.34 रुपये थी। 2...