करोड़ों का कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सुविधाओं के अभाव में सूना
गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महानगर के घंटाघर स्थित शहीद बंधू सिंह पार्क की भूमि पर नगर निगम द्वारा निर्मित बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण 05 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ। लेकिन अब तक न तो पार्किंग का संचालन शुरू हो सका है न ही बिजली कनेक्शन, फायर एनओसी और अन्य औपचारिकताएं ही पूरी हो सकी हैं।
पार्किंग संचालन में देरी लोकार्पण के दो माह होने जा रहे हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफॉर्मर अब स्थापित नहीं हो सका है। भवन के ऊपरी हिस्से में पानी की टंकी भी लगाई जाएगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद भवन का परीक्षण कराया जाएगा। औचपचारिकता पूर्ण कर फायर विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिया जाएगा। नगर निगम का निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.