मैनपुरी, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की सेवा, सुरक्षा सुशासन और विश्वास के पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चांदेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक किया। इसके उपरांत लोगों को सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी दी गई। चांदेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व पटल पर विशेष पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की चर्चा हर ओर हो रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह भी पढ़ें- करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र में सर्वाधिक समय ...