करोड़पति कारोबारी की हत्या में बहू के बाद बेटा भी गिरफ्तार, सुपारी देकर करवाया था मर्डर
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 24 -- यूपी के कानपुर में रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 5 सितंबर को हुए दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार देर शाम उनके बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित विशाल गौतम ने पूछताछ में सुब्रत का नाम लेते हुए बताया कि हत्या की पूरी साजिश एक सप्ताह पहले रची गई थी। उसने प्लान के तहत विनीत की हत्या की और शालू भाभी का नाम लिया। पुलिस कस्टडी रिमांड में विशाल गौतम से पूछताछ के दौरान उसने शुरुआत में शालू को साजिशकर्ता बताया। हालांकि, करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद सवालों के दबाव में उसने दावा किया कि विनीत की हत्या उसने सुब्रत के कहने पर की थी। पुलिस द्वारा पहले शालू का नाम लेने का कारण पूछने पर विशाल ने बताया कि एनकाउंटर में पकड़े जाने के बाद वह घबरा गया था, इसलिए उसने शालू का नाम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.