रामपुर, अगस्त 20 -- शाहबाद। करैथी गांव में 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा के दौरान शुरू हुआ विवाद 23 अगस्त की प्रस्तावित महारैली को लेकर फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर भीम आर्मी और करणी सेना से जुड़े पोस्टर सामने आने के बाद माहौल में हलचल बढ़ गई है। भीम आर्मी ने 23 अगस्त को महारैली की घोषणा करते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं करणी सेना से जुड़े पोस्टर में महारैली के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश का विरोध करने की चेतावनी दी गई है। 15 अगस्त की घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- क्या आज जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' का विरोध-प्रदर्शन होगा? दिल्ली पुलिस ने यह बताया अब आमने-सामने आए पोस्टरों से पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 23 अगस्त को प्रस्तावित महारैली को लेकर ...