रामपुर, मार्च 25 -- क्षेत्र के गांव करैथी स्थित प्रेमपाल सिंह आदर्श ज्ञानोदय जूनियर हाई स्कूल में तीन दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के शाहबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जिला आयुक्त (स्काउट) जीतू कुमार ने स्काउट एवं गाइड की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बच्चों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।उन्होंने बताया कि स्काउट-गाइड के माध्यम से बच्चों में आत्मनिर्भरता, सहयोग और देश सेवा की भावना विकसित होती है। शिविर के दौरान विभिन्न अभ्यास, खेल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.