दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। हायाघाट थाना क्षेत्र के संझौती में शुक्रवार को करेह नदी में डूबने से नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। मृतका की पहचान गांव के वार्ड 14 निवासी राम बाबू पंडित की पुत्री अर्चना कुमारी (13) के रूप में की गई। इकलौती बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के भाई श्याम कुमार पंडित ने बताया कि करीब 11 बजे अर्चना नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गई। नदी किनारे मौजूद बच्चों का शोर सुनकर लोग उधर दौड़े। पुलिस की मौजूदगी में मछुआरों ने जाल फेंककर शव को नदी से बाहर निकाला। श्याम ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बहन भी वहीं पढ़ाई कर रही थी। परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.